पुलिस के हाथ लगी सफलता, झुग्गी में गांजे की इतनी बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में अम्ब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर टकारला पुल के नजदीक दिलवां में झुग्गी झोंपड़ी में एक क्विंटल 36 किलो 600 ग्राम गांजे की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।

इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान गोपी पुत्र लाली निवासी चंद्रलोक कालोनी हाल रिहायश नजदीक टकारला पुल दिलवां के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से 100 बैग में भरकर झुग्गी के अंदर रखी गांजे की खेप बरामद की है। झुग्गी में नशे की इतनी बड़ी खेप देखकर पुलिस भी हैरान थी।

थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने कहा कि पुलिस ने एक क्विंटल 36 किलो 654 ग्राम गांजा पकड़ा है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति मादक पदार्थ इतनी बड़ी मात्रा में यहां तक कैसे लेकर पहुंचा और अन्य कौन-कौन इसके साथ संलिप्त हैं। पूछताछ के बाद ही परतें खुलेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...