प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत खाता धारक की मृत्यु पर परिवार को दी राशि

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मटोर के खाता धारक दीप कुमार का अचानक हृदय गति रुकने से गत दिनो स्वर्गवास हो गया। दीप कुमार का खाता बचत बैंक के साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख का बीमा भी था।

बैंक के अधिकारियों द्वारा दीप कुमार की धर्मपत्नी सरिता देवी को इसके बारे में अवगत करवाया और दस्तावेजों की औपचारिकता पूर्ण करने पर संबंधित बीमा कंपनी को भेज दिया। बीमा कंपनी ने 2 लाख की राशि धर्मपत्नी सरिता देवी के खाते में डाल दी।

शाखा प्रबंधक के बोल

शाखा प्रबंधक मोहित कश्यप का कहना है कि बैंक बैक खाता के साथ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत खाता धारक की मृत्यु होने पर बैंक द्वारा ₹200000 अदा करना ही पड़ता है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मोहित कश्यप सहायक शाखा प्रबंधक आकाश गुलरिया अभिषेक ठाकुर तथा महेंद्र कुमार मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कंडवाल बैरियर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 270 टीन बिरोजा बरामद; चालक गिरफ्तार

कांगड़ा के कंडवाल बैरियर पर पुलिस ने कार्रवाई करते...