पैर फिसलने से गोबिंद सागर झील में डूबा पंजाब का युवक, परिवार सहित आया था मंदिर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों से वापस अपने घर जा रहे श्रद्धालुओं का एक जत्था गोबिंद सागर झील से सटे बाबा गरीब नाथ मंदिर कोलका में माथा टेकने के लिए रविवार को पहुंचा था। वहीं कुछ श्रद्धालु गोविंद सागर झील में नहाने के लिए उतर गए। एक युवक जब नहाने उतरा तो अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गोबिंद सागर झील के गहरे पानी में डूब गया।

युवक की पहचान विपिन सिंह पुत्र करनैल सिंह, निवासी कमाम , जिला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) पंजाब के रूप में हुई है। उनके साथ आए अन्य लोगों ने इस बारे में तुरंत जिला प्रशासन व बंगाणा पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने के कुछ समय के उपरांत ही प्रशासन व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नंगल से आए गोताखोरों को बुलाया और युवक के शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने युवक के शव का ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों के हवाले कर दिया है।

मृतक युवक तीन बहनों का एकलौता भाई था। सारा परिवार बाबा बालक नाथ के दर्शन के बाद खुशी खुशी घर लौट रहा था, इस बीच अचानक इस हादसे ने उन्हें उम्र भर न भरने वाला जख्म दे दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...