पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में चार और युवक गिरफ्तार , एसआईटी का दावा कई राज्यों से जुड़े है तार

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक मामले में एसआईटी सफलता हाथ लगी है। एसआईटी ने इस प्रकरण में नालागढ़ से चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

सभी ने परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र देख लिया था और 65 से ज्यादा अंक हासिल किए। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि है। अब तक इस मामले में 500 से ज्यादा अभ्यर्थियों से पूछताछ की जा चुकी है।

16 से ज्यादा अभ्यर्थियों के खिलाफ थाने में मामले दर्ज किए गए हैं। कई को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। यह हस्तलिखित प्रश्न पत्र सबसे पहले जिला कांगड़ा में बंटा है।

बताया जा रहा है कि पेपर लीक मामले के तार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से जुड़ रहे हैं। ऐसे में एसआईटी की एक टीम फिर से पंजाब गई है। इससे पहले एसआईटी के सदस्य हरियाणा, दिल्ली में भी दबिश दे चुके हैं।

डिजिटल साक्ष्य के साथ एसआईटी आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह चुके हैं कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का दावा है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा से पहले पेपर लीक मामले की जांच पूरी की जाएगी।

मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस के हाथ अहम साक्ष्य लगे हैं। मामले की जांच तेज करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने विशेष जांच दल (एसआईटी) के अलावा जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को भी जांच का जिम्मा सौंपा है। सभी एसपी अपने जिलों में 65 से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से पूछताछ करेंगे।

पुलिस अधीक्षकों को पूछताछ के बाद जानकारी एसआईटी के साथ भी साझा करनी होगी ताकि मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सके। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों के लिए बीते 27 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी।

पांच अप्रैल 2022 को परिणाम घोषित हुआ था। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन 81 केंद्रों पर किया गया था। लिखित परीक्षा में कांस्टेबल पुरुष के पदों के लिए 60,000 से अधिक और कांस्टेबल महिला पदों के लिए 14,000 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...