पेड़ से लटका मिला लापता महिला का शव

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू 

पुलिस थाना लंबागांव के तहत सरिमोलग के प्लेटा गांव से लापता हुई महिला का शव घर के पास ही जंगल में पेड़ से लटका मिला है।

थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय अंजू पत्नी बलजीत सिंह छह अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। इस बाबत स्वजन ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का कोई बच्चा नहीं था और इस कारण वह परेशान रहती थी। छह अप्रैल को अंजू की देवरानी के नवजात बच्चे का कार्यक्रम था और इसके बाद वह गायब हो गई थी।

स्वजन ने उसे हर जगह तलाश किया था, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया था। शनिवार सुबह गांव का एक व्यक्ति जंगल में गया तो उसने अंजू का शव पेड़ से लटका हुआ पाया।

इस संबंध में व्यक्ति ने लंबागांव थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...