जहरीली शराब मामले में आरोपी पूर्व कांग्रेस नेता नीरज आईसीयू में भर्ती

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कल्पेश 

जहरीली शराब मामले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जेल में बंद आरोपी पूर्व कांग्रेस महासचिव नीरज ठाकुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है।

उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। नीरज हमीरपुर के बोहणी का रहने वाला है।

लंबे समय से शराब का कारोबार कर रहा था। हाल ही में मंडी जिला के सुंदरनगर में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई थी।

इसी मामले में नीरज ठाकुर समेत करीब 25 लोगों को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है। इनकी संपत्तियां भी अटैच की गई हैं।

हमीरपुर जेल के अधीक्षक सीता राम ने कहा कि नीरज ठाकुर का इलाज चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...