पूर्व सैनिक ने दिखाई मुस्तैदी, शिकार करने आया तेंदुआ पिंजरे में किया बंद

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

मंडी जिले की ग्राम पंचायत पलोहटा के नेहरा गांव में मुर्गियों का शिकार करने वाला तेंदुआ सोमवार तड़के पकड़ा गया। तेंदुआ पिछले कई दिनों से घात लगाकर मुर्गियों को अपना शिकार बना रहा था। मुर्गियों की रोजाना घटती संख्या से मुर्गी पालक सूबेदार (सेवानिवृत) बेसर राम भी चिंतित थे। सोमवार तड़के तेंदुआ एक बार फिर शिकार करने के लिए मुर्गियों के पिंजरे में घुसा।

इस दौरान बेसर राम मौके पर पहुंचा और तेंदुए ने एकाएक उस पर घात लगा दी। लेकिन पूर्व सैनिक ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत पिंजरे का दरवाजा बंद कर दिया और तेंदुए को कैद कर लिया। बेसर राम ने बताया पिछले कुछ दिनों में तेंदुआ उसकी करीब 70 मुर्गियों को डकार गया है। बेसर राम ने तेंदुआ को कैद करने के बाद वन विभाग व पुलिस को मौके पर बुलाया।

वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज गन से तेंदुए को बेहोश करके पिंजरे में डाल पालमपुर के गोपालपुर स्थित जू में भेज दिया है। वन मंडल अधिकारी सुकेत सुभाष पराशर ने इसकी पुष्टि की है। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...