निजी बस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के पिरडी में निजी बस में अचानक आग लग गई। बस के इंजन के धुंआ निकलने लगा। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

कुल्लू- मनदीप सिंह 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के पिरडी में निजी बस में अचानक आग लग गई। दोपहर करीब एक बजे के आसपास बस के इंजन के धुंआ निकलने लगा। बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। निजी बस औट से कुल्लू आ रही थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सोमवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास निजी बस भुंतर से कुल्लू की तरफ आ रही थी। बस पिरड़ी के पास पहुंची तो इंजन में कुछ खराबी हो गई। इससे धुआं उठने लगा। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही को भी थोड़ी देर के लिए रोका गया।

गनीमत रही कि बस में आग नहीं लगी। निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रधान रजत जम्वाल ने कहा कि बस का टरबो टूटने से तेल इंजन पर गिर गया, जिससे धुआं निकला। किसी को नुकसान नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...