पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सरकाघाट विधानसभा के युवा नेता यदोपती ठाकुर ने 150 गरीब व ज़रूरतमंद परिवारों में राशन किट बाँटी

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व सरकाघाट विधानसभा के युवा नेता यदोपती ठाकुर ने सरकाघाट विधानसभा के 150 गरीब व ज़रूरतमंद परिवारों में राशन किट बाँटी । यदोपती ठाकुर ने कहा कि इस कोरोना महामारी के लॉकडाउन में कोई भूखा ना सोए- ऐसी सोच के साथ उन्होंने ये राशन की किट बांटे ।

जँहा कोरोना महामारी के चलते अनेक परिवार आर्थिक रूप से बदहाल हैं, कारोबार खत्म होने से अनेक परिवारों की रोजी-रोटी छिन गई है। ऐसे में हिमाचलप्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने अपनी विधानसभा में जरूरतमंदों को राशन की किट बांटकर उनकी मदद कर रहे हैं।

यदोपती ठाकुर ने बताया कि वो लगातार हर गाँव में से ऐसे परिवारों को चिन्हित कर सहायता पहुंचा रहें जिनका लॉक डाउन में कोई धनी धोरी नहीं है एवं उनका यही प्रयास है की कोई जरूरतमंद भूखे पेट ना सोए और ऐसे समय में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

यदोपती ठाकुर ने बताया कि वो सरकाघाट विधानसभा में रह रहे सभी प्रवासी मजदूरों का भी डाटा तैयार कर रहे है तथा प्रवासी मजदूरों को भी राशन किट मुहैया करवा रहे हैं ।

इस अवसर पर कोंग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष प्रवीण चंदेल,सरकाघाट युवा कोंग्रेस के उपाध्यक्ष सौरव शर्मा,शिवेश शर्मा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...