उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत थौना में एक जीप सडक से लुढक गहरी खाई में गिरी

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत थौना में एक जीप सडक से लुढक गहरी खाई में गिर गई ! इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है ! घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है ! मिली जानकारी के अनुसार गैहरा गांव से कुछ लोग एक डाला जीप में सवार होकर राशन डिपो थौना से राशन लेन गये थे !

राशन लेन बाद जब सभी वापिस आ रहे थे तो थौना में सडक की चढ़ाई पर वाहन का नियन्त्रण बिगड़ गया और ब्रेक नही लगने के कारण जीप सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

हादसे का कारण जीप में ब्रेक नहीं लगना बताया जा रहा है। । सभी घायलों को को मंडी के लिए रैफर कर दिया गया है। मृतक महिलाओं में झांसी देवी पत्नी दामोदर दास और दामोदरी देवी पत्नी बंशी राम दोनो निवासी गैहरा शामिल हैं। पुलिस में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...