पुल के नीचे संदिग्ध हालत में झुलसा हुआ मिला युवक, इलाके में सनसनी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कीरतपुर-मनाली हाईवे पर स्थित जिया पुल के नीचे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक 28 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने जिया पुल के नीचे एक युवक को झुलसी हुई हालत में देखा। युवक का शरीर आग से काफी ज्यादा जल चुका था। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक किन कारणों से या कैसे आग की चपेट में आया।

पीड़ित की पहचान खुशी राम (28) के रूप में हुई है, जो कुल्लू के गड़सा (ठेला) क्षेत्र का रहने वाला है। डॉक्टरों के अनुसार युवक का शरीर 30 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है।

उसका ऊपरी हिस्सा आग से ज्यादा प्रभावित हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल के बोल 

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (SP) मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...