पुलिस जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

महिला थाना ऊना के तहत एक गांव की युवती ने पुलिस जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर पुलिस जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि पांच वर्ष पहले मेरी पहचान उपमंडल हरोली गांव के एक युवक से हुई, जो कि मौजूदा समय में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी तैनात है।

युवती का आरोप है कि युवक ने प्यार का झांसा देकर शादी करने की बात कही। झूठे प्यार के झांसे में लेकर शारीरिक संबंध भी बनाए। जब युवक से शादी के बारे में पूछा, तो युवक ने इंकार कर दिया।

युवती का कहना है कि इससे पहले भी मामले की शिकायत पुलिस में दी थी, तो युवक ने एक सप्ताह के अंदर सगाई करने की बात कही। लेकिन उसके बाद से बात करना बंद कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह के बोल

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...