बुजुर्ग की जान बचाने को HRTC को बना दिया एम्बुलेंस, निगम के कर्मी बने मसीहा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एचआरटीसी के कर्मचारियों की मिसाल आए दिन देखने को मिलती रहती हैं। कभी माइनस डिग्री तापमान पर सेवाएं देते दिखाई देते हैं तो कभी आम लोगों की मदद के लिए सुर्ख़ियों में रहते हैं। हिमाचल के हमीरपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। हमीरपुर से जाहू चलने वाली बस के कर्मचारियों ने मानवता की मिसाल कायम की है।

दरअसल, हमीरपुर बस अड्डा से चलने वाली बस में बुजुर्ग यात्रा कर रहा था। जब बस डिडवीं टिक्कर से आगे मोरसू के समीप पहुंची तो बुजुर्ग अचानक बेसुध होकर सीट से नीचे गिर गया। सवारियों ने तुरंत बुजुर्ग को उठाया। कुछ देर चेस्ट को दबाने के उपरांत मरीज को होश आया।

इस दौरान एंबुलेंस को भी कॉल किया गया, लेकिन एंबुलेंस को आने में समय लग जाना था। ऐसे में एचआरटीसी की बस को ही भोटा अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया। यहां चिकित्सक भी बस के अंदर ही उपचार देने के लिए पहुंच गए। उपचार के बाद बुजुर्ग के मोबाइल से परिजनों से बात हुई।

वहीं एचआरटीसी के चालक-परिचालक सवारियों के साथ अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। कुल मिलाकर इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि निगम के चालक परिचालक व कर्मचारी हमेशा ही जन सेवा में आगे रहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...