पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के राजगढ़ गांव की 36 वर्षीय दीक्षा ने मिसेज हिमाचल क्लासिक का खिताब जीता है।

एसडीएम बल्ह और एसडीएम सुंदरनगर के संयुक्त प्रयासों से ग्रैंड फिनाले सुकेत मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में करवाया गया।

मिसेज हिमाचल में सुंदरनगर उपमंडल के महादेव गांव की 30 वर्षीय रितू ने फर्स्ट रनरअप जबकि सुंदरनगर की निशा ने सेकंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया।

मिसेज हिमाचल क्लासिक में महादेव की उपासना ने फर्स्ट रनरअप जबकि गोहर की नीलम शर्मा ने सेकंड रनरअप के खिताब पर कब्जा किया।

नादौन की 59 वर्षीय मिसेज प्रवीण मोहीनी को स्पेशल कैटेगिरी क्राउन से नवाजा गया। विजेता प्रतिभागी आरजू और दीक्षा ने इस आयोजन के लिए एसडीएम बल्ह और एसडीएम सुंदरनगर का आभार जताया।

फिनाले में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने कहा कि हिमाचल के मेलों में हर बार कुछ नया करने की सोच के चलते ऐसे आयोजन संभव हो पा रहे हैं।

इसी कारण विभिन्न वर्गों के प्रतिभावान लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल पा रहा है। विजेता प्रतिभागियों को क्राउन, 25 हजार का नकद इनाम दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...