पहलगाम में शहीद हुए हिंदुओं की स्मृति में 27 अप्रैल को रिज मैदान पर उमंग का रक्तदान शिविर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

पहलगाम में इस्लामी आतंकवादियों द्वारा किए गए हिंदू नरसंहार के शहीदों की पुण्य स्मृति में उमंग फाउंडेशन 27 अप्रैल (रविवार) को रिज मैदान पर रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस्लामी आतंकवादियों द्वारा कश्मीर में किए गए नरसंहार के प्रति संपूर्ण समाज में जबरदस्त आक्रोश है। जनता पाकिस्तान के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की मांग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आतंकवादियों और उनके आकाओं को सबक सिखाने का संकल्प किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष ने इस मामले में केंद्र की हर कार्रवाई का समर्थन करने का वादा किया है। ऐसे में शहीदों के परिजनों, सरकार और सेना  के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने की जरूरत है।

अजय श्रीवास्तव ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वह इस अवसर पर रिज मैदान पर आकर दिवंगत निर्दोष हिंदुओं को श्रद्धांजलि दें। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की टीम शिविर में रक्त संग्रह करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...