पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट, सीएम सुक्खू ने की कड़ी निंदा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार शाम हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल की सीमाओं पर अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा बलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला में पत्रकार से बातचीत के दौरान आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला सचिवालय में कहा कि ने ऐसी घटनाएं सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। ऐसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को घटना का संज्ञान लेना चाहिए और ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना फिर से न हो। गृह मंत्री मौके पर हालातों का जायजा लेने गए हैं। इस बेहद दुखद घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...