पत्‍नी की हत्‍या कर चिंतपूर्णी के होटल में छिपा शातिर पुलिस ने दबोचा

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

पत्‍नी की हत्‍या कर फरार हुआ शख्‍स पुलिस ने चिंतपूर्णी में गिरफ्तार किया है। शनिवार रात को चिंतपूर्णी पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या कर भागे आरोपित को चिंतपूर्णी के एक होटल से दबोच कर हिरासत में ले लिया है।

पुलिस थाना हैव्वोवाल लुधियाना पंजाब की टीम एसआइ भजन सिंह के नेतृत्व में पत्नी की हत्या कर भागे एक आरोपित को पकड़ने चिंतपूर्णी पहुंची थी। पुलिस को सूत्रों से आरोपित के चिंतपूर्णी में छिपे होने की सूचना मिली थी। वही इसके लिए लुधियाना पुलिस ने चिंतपूर्णी थाने से मदद मांगी थी।

इस विनाह पर चिंतपूर्णी थाना के प्रभारी कुलदीप सिंह व मुख्य आरक्षी फिरोज अख्तर अपनी टीम के साथ उनकी मदद के लिए पहुंचे। वही संयुक्त टीम ने चिंतपूर्णी के एक होटल में दबिश दी व आरोपित को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपित विक्रांत सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी हाउस नंबर 5299 गली नंबर 6 मोहल्ला आन्नंद हैव्वोवाल जिला लुधियाना पंजाब को मौके से गिरफ्तार कर लिया। चिंतपूर्णी पुलिस टीम ने आरोपित को पंजाब पुलिस पार्टी के हवाले कर दिया।

मामले की पुष्टि एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने की। पंजाब पुलिस आरोपित को लेकर वापस लौट गई है। बताया जा रहा है आरोपित वारदात के बाद काफी दिनों से यहां ठहरा हुआ था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल विश्वविद्यालय खनियारा में शुरू हुआ एक वर्षीय LLM कोर्स, 30 सीटों पर मेरिट से मिलेगा दाखिला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में एक...

शिक्षकों की नौकरी का मौका, 5 पदों के लिए 12 अक्टूबर को इंटरव्यू

विभिन्न विषयों के शिक्षकों के 5 पदों पर भर्ती...