पंडोह डैम में गिरा टैंकर, दो की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी

--Advertisement--

Image

मंडी, 04 जनवरी – डॉली चौहान

बुधवार सुबह एक टैंकर अनियंत्रित होकर पंडोह डैम में जा गिरा। हादसे में अभी तक दो लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि पुलिस की आशंका के आधार पर सर्च ऑपरेशन जारी है। यह सर्च आप्रेशन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यह मालूम नहीं कि टैंकर में कितने लोग सवार थे।

घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही  है। पुलिस को इसकी सूचना करीब 7 बजे मिली। हादसे की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंडी से एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी है कि टैंकर पंजाब  (PB 65AG-5656) का है और कुल्लू से तेल छोड़कर वापिस लौट रहा था। मृतकों की शिनाख्त अभी तक फ़िलहाल नहीं हो पाई है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी तक दो शवों को निकाला गया है। वहीं, एसडीएम सदर रितिका जिंदल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...