इच्छी में मुर्गों के बाड़े का ताला तोड़ चोर ले उड़े आठ देसी मुर्गे

--Advertisement--

Image

गगल – नितिश पठानियां

इलाके में बस से डीजल चोरी की घटना के बाद रात पंचायत इच्छी के बाग टीका में चोर एक घर में घुसे और मुर्गों के बाड़े का ताला तोड़कर आठ देसी मुर्गे चुरा ले गए। इससे मुर्गों के मालिक को करीब पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार इच्छी के बाग टीका निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि वह रात करीब नौ बजे घर में बैठे हुए थे। इस दौरान उनके घर के पास लोगों ने शोर मचाया। जब वह घर से बाहर गए तो पता चला कि उनके घर की कुछ दूरी पर रखे मुर्गों के बाड़े के ताले टूटे हुए थे और आठ देसी मुर्गे गायब थे।

हालांकि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस में नहीं दी है, लेकिन अपने स्तर पर वह इसकी छानबीन कर रहे हैं। उधर, वार्ड सदस्य कश्मीरी लाल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गांव इच्छी में मुर्गे चोरी होने की यह चौथी घटना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...