न्यूगल में फंसे आठ लोग रेस्क्यू, धीरा में अचानक जलस्तर बढऩे से फंसे प्रवासी, टापू में ली थी शरण

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू 

उपमंडल धीरा में गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश से उप-तहसील थुरल में न्यूगल खड्ड के बहाव में आठ लोग फंस गए। इनमें छह प्रवासी मजदूर जिनमें एक महिला और एक बच्चा शामिल है तथा दो लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं।

सेदु पुल के पास न्यूगल खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से आठ लोग खड्ड पार पहीं कर पाए, ऐसे में सभी को खड्ड के बीच में बने टापू में शरण लेनी पड़ी।

सूचना मिलते ही धीरा उपमंडल के एसडीएम डा. आशीष शर्मा, पुलिस बल एवं एनडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

काफी मशक्कत के बाद इन लोगों को बचाने की शुरू कर दी गई, परंतु प्रशासन के प्रयास विफल हो गए। एसडीम धीरा ने एनडीआरएफ और भारतीय सैन्य दलों को इन लोगों की सुरक्षा के लिए बुलाया गया।

एनडीआरएफ का 22 सदस्यीय दल निरीक्षक बुद्धि लाल के नेतृत्व में आया, जबकि भारतीय सेना के होल्टा एवं धर्मशाला कैंप से आर्मी इंजीनियरिंग सर्विसेज के कर्नल वैभव गुप्ता एवं एक-एक जीआर के मेजर विश्वजीत काल्हों के नेतृत्व में सैन्य दल भी घटनास्थल पर पहुंचे और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया,

परंतु सरकारी स्तर पर किए जाने वाले यह प्रयास भी नाकाम सिद्ध हुए। लोहे की बोट व रॉफ्टिंग भी काम नहीं आई।

उधर, आलमपुर से मंगवाए गए चार मल्लाहाओं ने इन लोगों को सुरक्षित निकाला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...