नौ दिन पहले लापता वार्ड पंच का नाले में पेड़ से लटका मिला शव

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के थाना अम्ब के तहत अमलेहड़ पंचायत के वार्ड पंच का शव उसके घर के थोड़ी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला है। 59 वर्षीय नरदेव सिंह पुत्र सूरम सिंह की मौत की वजह आत्महत्या है या कुछ और इसका पता जांच पड़ताल के बाद ही चल पाएगा।

फिलहाल सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने दलबल सहित मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव क्षेत्रीय अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वर्तमान में नरदेव सिंह वार्ड नंबर दो से वार्ड सदस्य था। नरदेव सिंह कुछ साल पहले तक अम्ब के ही एक उद्योग में काम करता था, लेकिन उद्योग बंद होने से वह बेरोजगार हो गया था और इसी कारण परेशान भी था।

करीब नौ दिन पहले नरदेव सिंह रहस्यमय हालात में घर से लापता हो गया था। स्वजन से गुमशुदगी की शिकायत मिलने पर पुलिस भी इसकी तलाश में थी।

शुक्रवार दोपहर को गांव का ही एक व्यक्ति घर के साथ लगते जंगल में पशुओं के लिए चारा लाने गया तो उसे नाले से बदबू आई।

व्यक्ति ने गांव के अन्य लोगों को मौके पर बुलाकर नाले में जाकर जब इसकी जांच की तो वे लोग नरदेव सिंह का शव पेड़ से लटका हुआ देखकर दंग रह गए। इसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रधान सहित पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

थाना प्रभारी के बोल

थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...