नौकरी: निजी कंपनी में भरे जाएंगे 105 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सोलन के बरोटीवाला में चल रही निजी कंपनी में वेल्डर, फिटर, पेंटर, शीट-मेटल ऑपरेटर समेत विभिन्न श्रेणियों के 105 पद भरे जाने हैं।

इन पदों को भरने के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 21 जून को सुबह 10:30 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आईटीआई (वेल्डर, फिटर, पेंटर और शीट-मेटल) पास होना चाहिए।

अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त 12वीं पास युवा भी इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 15,100 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है।

यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और निर्धारित योग्यता रखता हो। तो वह भी प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार में हिस्सा ले सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...