नेरचौक से गिरफ्तार किए ढाबा मालिक गोलीकांड के दोनों आरोपी

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

जिला पुलिस ने तीन दिनों के भीतर गोलीकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गोली चलाने वाले दोनों आरोपी युवक यूपी के रहने वाले हैं।

यह तीन युवक हैं जो नेरचौक में किराए के कमरे में रहते हैं और मजदूरी करते हैं। पकड़े गए आरोपियों में 20 वर्षीय आजम और 24 वर्षीय अजमल शामिल हैं।

पुलिस ने इन दोनों से पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद यह नेरचौक में ही रह रहे थे और खुलेआम घुम रहे थे।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बड़ी मुश्किल से इन आरोपियों की तलाश की और उसके बाद इनके पास पहुंचकर इन्हें धर दबोचा।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल 

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पिस्तौल को भी बरामद कर लिया गया है। इन्होंने गोली क्यों मारी, इस बात को लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...