नेत्रदान कीजिए, ताकि आपकी आंखों से कोई देख सके’

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

नेत्रदान पखवाड़े के उपलक्ष्य पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी के निर्देशानुसार वीरवार को यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने की।

इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आंखों के बारे में विशेष सावधानियां बरतने की अपील की तथा नेत्रदान करने की शपथ भी दिलवाई।

कार्यक्रम के दौरान जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बीरबल वर्मा ने नेत्रदान पखवाड़े के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉर्निया संबंधी अंधता को कॉर्निया प्रत्यारोपण से ठीक किया जा सकता है। इसलिए, हम सबको नेत्रदान के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने बताया कि भारत में लाखों लोग नेत्रहीन हैं। इसके अलावा विभिन्न कारणों से हर वर्ष 25 से 30 हजार लोग अपनी आंखों की रोशनी गवा देते हैं। हमारे द्वारा किया गया नेत्रदान किसी नेत्रहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है।

बीरबल वर्मा ने बताया कि किसी भी उम्र का व्यक्ति चाहे नजर का चश्मा लगा हो या आंखों का आपरेशन करवाया हो या दैहिक रोग से पीड़ित हो, सभी अपनी आंखें दान कर सकते हैं। इसमें कोई खर्चा नहीं आता है। यह एक निशुल्क सेवा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में फिर गरमाया सैंडपेपर विवाद, उस्मान ख्वाजा के बयान से मची चर्चा

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के 2018 के चर्चित सैंडपेपर विवाद को...

नौकरी का बड़ा मौका! हिमाचल में 320 पदों पर भर्ती, दो जगह होंगे साक्षात्कार

हिमाचल प्रदेश में निजी क्षेत्र के 320 पदों पर...

नेरी कॉलेज में टूर व्यवस्था का ठेका लेने का मौका, 23 नवंबर तक करें आवेदन

नेरी कॉलेज में विद्यार्थियों के टूर की व्यवस्थाओं को...