नूरपुर:न्याजपुर के निकट नेशनल हाइवे पर वाइक फिसलने से वाइक सवार महिला की मौत

--Advertisement--

Image

नूरपुर के न्याजपुर के निकट नेशनल हाइवे पर आज दोपहर को वाइक फिसलने से वाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी देवी पत्नी विपन कुमार निवासी न्यू कॉलोनी जाच्छ के रूप में हुई है।

नूरपुर-देवांश राजपूत

नूरपुर के न्याजपुर के निकट नेशनल हाइवे पर सोमवार दोपहर को वाइक फिसलने से वाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी देवी पत्‍नी विपन कुमार निवासी न्यू कॉलोनी जाच्छ के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार विपन कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ वाइक ( एचपी 58-7853 ) से जाच्छ से नूरपुर की ओर जा रहा था कि न्याजपुर के निकट लावारिस पशुओं को बचाते हुए उनकी वाइक फिसल गई।

इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने हादसे में घायल पत्‍नी को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले ही लक्ष्मी देवी की मृत्यु हो गई ।

पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नूरपुर अस्पताल में मृतक महिला का पोस्ट मार्टम करवा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया है।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विपन कुमार को पठानकोट के एक निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया है। मृतक महिला के 9 व 5 साल के दो बेटे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...