देश व प्रदेश को भाजपा से मुक्त करने का समय- राजीव शुक्ला

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी नेताओं के साथ प्रदेश की मौजूदा राजनैतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा है कि आज देश भाजपा की नीतियों व निर्णयों से परेशानी में है।
उन्होंने कहा है कि देश व प्रदेश को भाजपा से मुक्त करने का समय आ गया है।अच्छे दिनों का सपना दिखा कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है।देश की विकास दर निम्न स्तर से भी नीचे है।
बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है।भाजपा को लोगों की नही, केवल सत्ता की चिंता रही है।इसलिए कांग्रेस को लोगों के दुःख दर्द दूर करने के लिए उनके बीच जाना होगा।
शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ साथ फतेहपुर, जुब्बल कोटखाई व अर्की विधानसभा के उप चुनाव होने है।उन्होंने कहा कि यह चारों उपचुनाव कांग्रेस को जीतने है।उन्होंने कहा पार्टी जिसे भी चुनाव मैदान में उतारती है,उसके लिए सभी पार्टीजनों को एकजुटता के साथ काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों के बाद प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने है।इसलिए इन  उपचुनावों को किसी भी प्रकार से हल्के में नही लिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा की अगर भाजपा के पास धनबल है तो कांग्रेस के पास जनबल है।पार्टी को जनबल से यह चुनाव जीतने है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे पार्टी नेताओं के  विचार जान लिए है और जल्द ही इस पर पार्टी आलाकमान अंतिम फैंसला लेगा।
शुक्ला  पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह उप चुनाव होने वाले क्षेत्रों में अभी से डट जाए और प्रदेश सरकार की विफलताओं व जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से लोगों को अबगत करवाये।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...