निकाय व पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को बताया निराधार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा नगर निकायों व पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में अपनी हार को देखते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि चुनाव 31 मई से पहले करवा दिए जाएंगे।

विनय कुमार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के उस आरोप को पूरी तरह निराधार व तथ्यों से परे बताया है जिसमें उन्होंने रोस्टर पर सवाल उठाते हुए इन चुनावों को हाईजैक करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव रोस्टर में पूरी पारदर्शिता बरती गई है और इसमें सभी वर्गों,जाति व महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

विनय कुमार ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि वह चुनावों को लेकर प्रदेश के लोगों को गुमराह नही कर सकती। कांग्रेस ने हमेशा ही लोकतंत्र का सम्मान किया है और लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को किसी भी मुद्दे पर राजनैतिक रोटियां सेंकने की आदत है,पर अब ज्यादा दिनों तक यह चलने वाला नही।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस करने वाली भाजपा प्रदेश के हितों से भी भागती फिर रही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा का असली चेहरा प्रदेश के लोग देख चुके है इसलिए प्रदेश के लोग अब इसके किसी बहकावे में आने वाले नही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...