नालागढ़ में बीडीओ आफिस का कर्मचारी विजीलेंस ने रिश्वत लेते धरा

--Advertisement--

Image

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

खंड विकास कार्यालय नालागढ़ (बीडीओ) के कर्मचारी को विजीलेंस ने 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। यह राशि उक्त कर्मचारी जनमंच के टैंट और कैटरिंग के बिल पास करने की एवज में मांग रहा था।

जैसे ही पीडि़त ने यह राशि आरोपी कर्मचारी को उसके घर के पास न्यू नालागढ़ के पास एक सर्विस स्टेशन से बरामद की जहां लेन देन की बात हो रही थी।

बददी में विजीलैंस पुलिस थाना खुलने के बाद एक साल में यह पहला केस है। करीब डेढ़ साल से विजीलैंस थाना बीबीएन के घूसखोरों पर पैनी नजर रखे हुए है लेकिन शिकायतकर्ता नहीं मिल रहा था।

आरोपी ने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी

राजपुरा निवासी परमजीत सिंह मालिक डीजे सैणी लाईट एंड टैट हाऊस ने विजीलेंस थाना बद्दी को शिकायत दी थी कि उसने अप्रैल मई में दिग्गल (रामशहर) व दभोटा (नालागढ़) में जनमंच के दौरान टैंट व जलपान की सेवाएं दी थी।

इस प्रक्रिया की खरीद फरोख्त व बिल भुगतान कमेटी का मुखिया संजय वर्मा जो कि बीडीओ आफिस नालागढ़ में तैनात एसईबीपीओ (सोशल एजुकेशन एंड ब्लाक प्राईमरी आफिस) था। इन दोनों जनमंचों का कैटरिंग व टैंट का बिल लगभग 8 लाख रुपये था।

इसके बाद परमजीत सिंह ने बिल प्रस्तुत किए तो संजय वर्मा निवासी निहाल गांव, तहसील व जिला बिलासपुर ने साढ़े चार लाख के बिल पास कर दिए और परमजीत को कहा कि कुछ सेवा पानी करो तो अगले बिल भी पास कर दूंगा।

जब बकाया लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के बिल अटक गए तो पमरजीत सिंह ने दुखी होकर कहा कि जो लेना है ले लो मुझे व्यापार के लिए पैसे की जरूरत है बिल पास कर दो। इस पर आरोपी ने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी जो कि 8 हजार में सैटल हो गई।

पैसे के भुगतान के लिए आरोपी संजय वर्मा ने न्यू नालागढ़ के निकट अपने आवास के निकट एक सर्विस स्टेशन को चुना और जैसे ही निर्धारित राशि परमजीत ने संजय वर्मा को पकडाई विजीलैंस की टीम ने उसको रंग हाथो दबोच कर गिरफतार कर लिया।

आरोपी गिरफतार कर कोर्ट में होगा पेश: डीएसपी

इस मामले बारे विजीलैंस पुलिस थाना बददी के डीएसपी योगेश जोशी ने बताया कि आरोपी संजय वर्मा को रिश्वत लेते हुए हमारी टीम ने रंग हाथों पकड़ा है और उसने अपना गुनाह कबूल लिया है। उन्होने बताया कि कल आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

थाना खुलने के बाद पहला केस

गौरतलब है कि विजीलैंस थाना खुले बददी में डेढ साल हो चुका है लेकिन आज तक विभाग को किसी भी मामले में सफलता नहीं मिली थी लेकिन आज उसने जाल बिछाकर अपना पहला शिकार दबोच लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...