नागेश्वरधाम मंदिर में भगवान शिव के 47वे वार्षिक भंडारे का आयोजन, आप सभी परिवार सहित आमंत्रित

--Advertisement--

नागेश्वरधाम मंदिर में भगवान शिव के 47वे वार्षिक भंडारे का आयोजन, आप सभी परिवार सहित आमंत्रित

चम्बा – भूषण गुरुंग

कल ककीरा कस्वा के कालूगंज गॉव के नागेश्वरधाम मंदिर में भगवान शिव का 47वा वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जायगा। आज रात को गॉव के लोगो के द्वारा रात भर भगवान शिव का गुणगान किया जायेगा।और सुबह मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

इस मंदिर का सब से पहले 1976 में पहली बार मंदिर के पुजारी राम बहादुर थापा जी के द्वारा मन्दिर परिसर में भगवान शिव का मूर्ति रखने के उपलक्ष में पहली बार भंडारे का आयोजन किया गया था । जो आज भी जारी है। उस समय ये मंदिर बहुत छोटा हुआ करता था । बाद में इस मंदिर का गॉव वालो के सहयोग से एक बड़े मंदिर का निर्माण किया गया ।

इस मंदिर के गर्व गृह से ऊपर मंदिर तक एक विशालकाय शिवलिंग मौजूद हैं ।जो कि एक आकर्षक का केन्द्र बना हुआ है। ये शिवलिंग लगभग ज़मीन से 51 फिट ऊपर तक है।जो की लोगो को दूर से ही अपनी और आकर्षित कर लेती ही।

यहाँ भगवान शिव के चरणों से निकला हुआ प्रकितिक जल स्रोत है। जो कि भीषण गर्मी आने पे भी कभी शुकने का नाम नही लेती हैं और साथ ही इस जलस्रोत के पास दोआईपीएच विभाग के हैंड पंप लगे हैं जिससे से पूरे इलाको में पानी की सप्लाई की जाली है ये सब बाबा नागेश्वरनाथ भोले की कृपा है। ये जानकारी मंदिर कमेटी के प्रधान रूप सिंह गुरूंग जी ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...