थाने में शादी का विवाद निपटाने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत लेने वाली महिला विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

--Advertisement--

थाने में शादी का विवाद निपटाने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत लेने वाली महिला विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी चलाए अभियान के दौरान महिला मनमीत कौर निवासी गांव भोलापुर, बमियाल जिला पठानकोट को 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को बलजीत कौर निवासी सिबल स्कोल, तहसील नरोट जैमल सिंह, जिला पठानकोट द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई गई आनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त मनमीत कौर ने उसके पति के साथ वैवाहिक विवाद को निपटाने के बदले में 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए और थाना नरोट जैमल सिंह के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर अजविंदर सिंह के नाम पर 20-25 रुपये अतिरिक्त रिश्वत की मांग कर रही है। शिकायतकर्ता ने पैसे की मांग करते समय आरोपी के साथ हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया।

उन्होंने कहा कि विजीलैंस रेंज अमृतसर ने इस शिकायत की जांच की और आरोप सही पाए गए। इस संबंधी आरोपी मनमीत कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और संबंधित पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...