नहीं रहे प्रकासो चेला साहो वाले, क्षेत्र में छाया सन्नाटा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जालपा माता मंदिर जुडियारा साहो के चेला (गुर) प्रकाश चंद का 65 वर्ष की आयु में देहांत हो चुका है। रविवार देर रात को हृदयगति रुकने की वजह से उनका देहांत हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार साहो स्थित कुनैला घाट पर किया गया।

यह खबर सुनते ही क्षेत्र में गमगीन माहौल है। प्रकाश चंद साहो पंचायत के कलेई गांव के निवासी थे। प्रकाश चंद ने करीबन 45 वर्षों तक जालपा माता मंदिर जुडियारा में जालपा माता की भक्ति की है। क्षेत्र के लोग उन्हे काफी सम्मान देते थे।

इसके हालावा वो हड्डियों और जोड़ों के इलाज के काफी ज्ञाता थे। बिना किसी तरह के पैसे लिये उन्होने सेवाभाव से करबीन 40 साल लोगों की सेवा की है। उनके परिवार में दो लड़के दो लड़िकयां हैं। सभी की शादियां हो चुकी है।
परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...