नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का सही रिकॉर्ड नहीं रखने पर 40 केमिस्ट को नोटिस

--Advertisement--

नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का सही रिकॉर्ड नहीं रखने पर 40 केमिस्ट को नोटिस।

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा में दवा विक्रेता नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों का सही रिकॉर्ड रखने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने चंबा के 40 दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

इन विक्रेताओं को सात दिन के भीतर नोटिस का जवाब देना होगा। अन्यथा, उनके खिलाफ विभाग कार्रवाई कर सकता है। छह केमिस्ट के खिलाफ पहले ही विभाग सख्त कार्रवाई कर चुका है। इन केमिस्ट के पास भी नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों का रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया था।

इसके चलते विभाग ने उनके लाइसेंस कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया है। दुकानों को भी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यदि जिले के अन्य केमिस्ट ने भी दवाइयों के रिकॉर्ड को लेकर व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो विभाग उनके लाइसेंस भी सस्पेंड कर सकता है। विभाग ने रिकॉर्ड रखने के लिए दवा विक्रेताओं को पहले ही सचेत किया था।

चंबा में कार्यरत दवा निरीक्षक ने सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए थे कि वे नशीली दवाइयों के क्रय-विक्रय का पूरा रखें। किस व्यक्ति को यह दवाई दी गई। किस डॉक्टर ने पर्ची पर दवाई लिखी थी। इसका पूरा रिकॉर्ड बनाकर हर माह पांच तारीख को स्वास्थ्य विभाग के पास जमा करवाना था, लेकिन चंबा के 40 से अधिक दवा विक्रेताओं ने ऐसी दवाइयां तो बेचीं, लेकिन उनका रिकॉर्ड नहीं रखा। विभाग को भी सही रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया।

दवा निरीक्षक ने ऐसे दवा विक्रेताओं की सूची स्टेट ड्रग कंट्रोलर को भेजी। वहां से दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर के बोल

स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों का सही रिकॉर्ड नहीं रखने पर 40 दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सात दिन के भीतर दवा विक्रेताओं को नोटिस का जवाब देना होगा। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...