नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने कब्जे में ली आरोपी के जिम की प्रॉपर्टी

--Advertisement--

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने कब्जे में ली आरोपी के जिम की प्रॉपर्टी

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सदर पुलिस थाना नाहन ने नशा तस्करी के एक मामले में शहर के पक्का टैंक के समीप चलाए जा रहे आरोपी के जिम की प्रॉपर्टी को अपने कब्जे में लिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज केस में पुलिस अब आरोपियों की फाइनांशियल इंक्वायरी कर रही है। पुलिस की मानें तो फाइनांशियल इंक्वायरी में आरोपियों की आमदनी कम और प्राॅपर्टी अधिक होने की बात सामने आ रही है।

पुलिस ने किराए के भवन में चल रहे आरोपी के जिम में उपलब्ध सारी प्राॅपर्टी को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कुछेक वाहन भी पुलिस कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है। फाइनांशियल इंक्वायरी में यह सारी प्राॅपर्टी नशे के अवैध कारोबार से अर्जित करने की आशंका है। फिलहाल मंगलवार देर शाम तक पुलिस की यह कार्रवाई जारी रही।

बता दें कि इसी वर्ष जुलाई माह में जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस ने विभिन्न तरह के नशीले पदार्थों और 24.40 लाख रुपए की नकदी सहित बाप-बेटा और पोते को एक साथ गिरफ्तार किया था। केस की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में एसआईटी भी गठित की गई। एसआईटी ने मामले में अन्य कई गिरफ्तारियां भी की हैं।

पुलिस सूत्रों की मानें तो मुख्य आरोपी के पिछले 4-5 वर्षों का वित्तीय लेखा-जोखा खंगाला गया तो सामने आया कि आरोपी की आय के मुकाबले पैसा और अन्य प्राॅपर्टी अधिक है। मामले की पुष्टि एएसपी योगेश रोल्टा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...