नशा तस्करी में शामिल मां और बेटों की 96.77 लाख की संपत्ति फ्रीज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिला कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बैजनाथ के मलेहड़ (डाकघर कुदैल) की नशा तस्कर महिला सोनिका राणा और उसके दो बेटों प्रिंस राणा व आकाश राणा द्वारा नशे के धंधे से अर्जित 96,77,350 रुपये की चल-अचल संपत्ति को फ्रीज (कुर्क) कर दिया है।

कांगड़ा पुलिस ने यह सख्त कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत अमल में लाई है। बैजनाथ पुलिस थाना में 24 फरवरी, 2026 को दर्ज एक मामले में पुलिस ने 32.56 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले प्रिंस राणा और सुधांशु सोनी को दबोचा था।

बैकवर्ड लिंकेज जांच में खुलासा हुआ कि प्रिंस की मां सोनिका राणा और उसका भाई आकाश राणा भी इस काले कारोबार के मुख्य सरगना थे। इसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 25 फरवरी और 1 मार्च 2026 को इन दोनों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की वित्तीय कुंडली खंगालनी शुरू की।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नशे की कमाई से अकूत संपत्ति खड़ी की है। बैजनाथ पुलिस ने 19 अप्रैल, 2026 को संपत्ति फ्रीज करने का आदेश जारी किया था, जिसे 18 मई, 2026 को सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली से हरी झंडी मिल गई। मंजूरी मिलते ही मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों की संपत्तियों को पूरी तरह सील कर दिया है।

पुलिस द्वारा सील की गई संपत्तियों में दो महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिक-अप और एक रॉयल एनफील्ड (बुलेट) मोटरसाइकिल शामिल हैं। इसके अलावा आलीशान आवासीय मकान, सोने और चांदी के आभूषण, विभिन्न बैंक खातों में जमा राशि, एफडीआर और एलआईसी की पॉलिसियां फ्रीज की हैं।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न के बोल 

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने कहा कि सोनिका राणा और उसके बेटों को अब इन संपत्तियों को बेचने, ट्रांसफर करने या किसी भी तरह का लेन-देन करने से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। कांगड़ा जिला में नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कमाई से संपत्ति बनाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खनन पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, हाईवे पर सामग्री फैंक भागा खनन माफिया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में वन विभाग...

कांगड़ा के गुजरेहड़ा स्कूल का राज्यपाल ने किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कांगड़ा जिले के गुजरेहड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का...

बैलेट पेपर कार्य से लेकर स्ट्रांग रूम तक, मैहला में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विकास खंड...

लू के थपेड़ों के बीच अंबर से आया राहत का पैगाम, समस्त हिमाचल में इस दिन होगी बारिश

हिमखबर डेस्क शांत और ठंडे हिमाचल में पिछले चार-पांच दिन...