नदी में नहा रही 52 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, युवक ने की जबरदस्ती, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में स्तिथ खराहल घाटी की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां एक 52 साल की महिला ने कुल्लू महिला पुलिस थाना में एक युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना कुल्लू में एक 52 वर्षीय महिला ने शिकायत दी है कि जब वह ब्यास नदी के किनारे नहाकर कपड़े पहन रही थी तो इस दौरान अमर सिंह निवासी करेरी जिला मंडी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

महिला ने कुल्लू के सरबरी स्थित महिला थाना में आकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। लिहाजा पुलिस ने भी उक्त महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है और जल्द ही व्यक्ति की गिरफ्तारी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...