धवाला के गढ़ में धनोटिया समर्थकों की ताजपोशी से तिलमिलाया भाजपा मंडल ज्वालामुखी

--Advertisement--

Image

धवाला के गढ़ में धनोटिया समर्थकों की ताजपोशी से तिलमिलाया भाजपा मंडल ज्वालामुखी, रामलोक धनोटिया को राजतिलक ओबीसी कमीशन आयोग का चेयरमैन बनाने के बाद मजबूत करने की संगठन की कवायद, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने युवा मोर्चा की कार्यकारिणी पर जताया एतराज

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा

ज्वालामुखी विधानसभा की राजनीति में राजनीतिक ज्वाला थमने का नाम नहीं ले रही अपनी ही पार्टी में एक दूसरे का विरोध सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से किया जा रहा है जिससे पार्टी की अंदरूनी कलह जग जाहिर हो रही है। ऐसा मौका पहली बार नहीं है पहले भी कई बार रमेश धवाला और संगठन मंत्री पवन राणा के समर्थको के बीच तनातनी रही है लेकिन इस बार समीकरण बदले हैं।

हालात भाजपा के इस कदर बेकाबू हो रहे हैं कि जिन्हें थामना मुश्किल नजर आ रहा है ज्वालामुखी विधानसभा से रमेश धवाला विरोधी गुट से संगठन ने जब से रामलोक धनोटिया को ओबीसी कमीशन का चेयरमैन बना कर ताजपोशी दी है। बावजूद इसके कि उन पर पूर्व में कांग्रेसी होने का ठप्पा लगा है।

तभी से ही संगठन रामलोक धनोटिया को मजबूत करने में जुट गया है ताकि क्षेत्र में ओबीसी नेता के रूप में विकल्प तैयार हो सके शायद यही दमदार बजह है कि ज्वालामुखी में भाजयुमो की नई पौध धनोटीया गुट को मजबूत बनाने के लिए तैयार की जा रही है। और जिस पर सत्ता में बैठे रमेश धवाला गुट को यह नागवार गुज़र रहा है और भाजपा मंडल पूरी तरह से तिलमिला उठा है।

शनिवार को हुए घटनाक्रम के मुताबिक जैसे ही धनोटिया गुट के भाजयुमो सिपहसालरों ने 43 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया उसके जवाब में मंडल अध्यक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर यह कह दिया गया कि बिना मंडल अध्यक्ष की सहमति से यह नियुक्तियां की गई है जोकि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी है।

ऐसे में सियासी चिंगारी को फिर से हवा मिल गई और फिर से चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है कि ज्वालामुखी में ज्वाला थमने का नाम नहीं ले रही है अब यह तो वक्त ही बताएगा की सियासी फिजाएं किस ओर रुख करती हैं।

भाजयुमो अध्यक्ष ज्वालामुखी अजय राणा ने कहा कि मंडलाध्यक्ष को कई बार नई कार्यकारिणी के संदर्भ में पूछा गया है लेकिन उन्होंने हमेशा ही सहयोग नहीं किया और ना ही पार्टी कार्यक्रमों में भाजयुमो अध्यक्ष को बुलाया जाता है। उनके कहने के बाद जब भाजयुमो ने स्वयं ऊर्जावान नौजवानों को दायित्व सौंपे तो बेबजह ऐतराज़ किया जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष ज्वालामुखी मान चंद राणा का इस संदर्भ में कहना है कि भाजयुमो ज्वालामुखी द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार बिना उनसे पूछ कर किया गया है। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को अनदेखा करके ऐसे लोगों को बनाया गया है जिनमें कई ऐस चेहरे हैं जिन्हें पहली बार देखा है। पार्टी हित में यह अनुचित है।

भाजयुमो ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ज्वालामुखी के वर्तमान अध्यक्ष अजय राणा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें अंकुश चौधरी अधवानी एवं अजय राणा छिलगा को मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

कुल 43 सदस्य युवा मोर्चा की इस टीम में 2 मंडल महामंत्री, 5 उपाध्यक्ष – अंकित कुमार, राजीव कुमार चौधरी, अनूप कुमार, रजनीश चौधरी, अक्षय कुमार 4 सचिव- वरुण कुमार, रोहित, सचिन राणा, आशीष कुमार, 2 सह सचिव अरविंद चौधरी, अभिलाष राणा, कार्यालय सचिव आशुतोष कुमार, आईटी सेल प्रमुख बलराज सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, प्रवक्ता अभिषेक शर्मा एवं 26 कार्यकारिणी सदस्य जिसमें विपिन कुमार रमेश चंद रजनीश राणा अभिलाष पटियाल रितिक चौधरी मनीष कुमार साहिल राणा रणजीत ठाकुर अनिकेत राणा विजय कुमार वरुण शर्मा प्रवीण कुमार इत्यादि सम्मिलित किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...