धर्मशाला में भाजपा ने ज़ोन स्तर पर बैठकें कर बनाई रणनीति

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

भाजल मण्डल धर्मशाला ने रविवार को ज़ोन स्तर पर मैराथन बैठकें कर चुनाव को लेकर रणनीति तैयार संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर भी योजना तैयार की गई। धर्मशाला भाजपा मंडल धर्मशाला ने विधान सभा क्षेत्र धर्मशाला में संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र को चार ज़ोन में विभाजित किया है।

बैठकों में माननीय विधायक विशाल नैहरिया ने केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही इन योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

रविवार को आयोजित ज़ोन की बैठक में कांगड़ा- चम्बा संसदीय क्षेत्र भाजपा संगठनमंत्री राजपाल विशेष रूप से शामिल होकर संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा अध्यक्ष चन्द्र भूषण नाग ने जिला में भाजपा की चल रही गतिविधियों की जानकारी दी।

धर्मशाला भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी ने धर्मशाला में भाजपा की गतिविधियों की जानकारी दी। रविवार की सुबह दस बजे जोन-03 मन्दल-मसरेड ज़ोन की बैठक मसरेड, ज़ोन-04 चामुंडा की बैठक टँग, ज़ोन-02 दाड़ी की बैठक 02:00 बजे, जबकि सायं 04 बजे ज़ोन-01 कोतवाली की बैठक चीलघाड़ी में हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...