कैबिनेट बैठक: आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का होगा फैसला

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बुलाने को लेकर सोमवार को प्रदेश कैबिनेट बैठक में फैसला होगा।

कोरोना वायरस के मामलों की ताजा स्थिति की समीक्षा करने के बाद सरकार छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी स्कूल बुलाने का फैसला ले सकती है।

तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 17 फरवरी से स्कूलों में बुलाने और पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं फिलहाल ऑनलाइन ही चलाने का प्रस्ताव है।

इसके अलावा जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के अंतर जिला तबादलों के विवाद को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती पर भी कोई फैसला होने के आसार हैं।

राज्यपाल के अभिभाषण को मिलेगी मंजूरी

जयराम सरकार के बजट सत्र के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल की ओर से दिए जाने वाले अभिभाषण को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलेगी। बीते चार वर्षों के दौरान सरकार की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी राज्यपाल विधानसभा में देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...