द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में बीएड-एमएड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

--Advertisement--

द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में बीएड-एमएड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत।

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत के बीएड,-एमएड के बच्चों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। बीएड के सत्र 2022- 24 के पहले सेमेस्टर में आशिया ठाकुर ने 87.4 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ईशा धीमान व श्वेता ने 84.3 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा अंकिता वर्मा ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 20 बच्चों के 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है।

साथ ही एमएड के सत्र 2020-22 में शिवानी पठानिया ने 78 प्रतिशत अंक लेकर पहला, मंजू पठानिया ने 75.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा प्रियंका झा ने 75.7 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सभी प्रशिक्षु छात्र एवं छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।

यह जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा व प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया ने अव्वल रहे विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई।एवं छात्राओं तथा अव्वल रहने वाले छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

साथ कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया ने प्राचार्य व शिक्षक वर्ग सहित अव्वल रही छात्रों को शुभकामनाएं व बधाई दी तथा भविष्य में और बेहतर परिणाम लाने का आह्वान किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में होटल के कमरे से चिट्टे का खेल बेनकाब, कमरा नंबर-6 में चल रहा था सौदा, चार युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार स्थित होटल में कमरा लेकर...

Himachal Pradesh Driving Licence Online Apply 2026: घर बैठे ऐसे बनवाएं नया ड्राइविंग लाइसेंस, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमखबर डेस्क अगर आप हिमाचल प्रदेश में नया ड्राइविंग लाइसेंस...

अगले 4 घंटों में झमाझम बारिश से भीग उठेंगे हिमाचल के यह 8 जिले, अलर्ट जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल में अगले 4 घंटे बारिश के लिहाज...