जगन्नाथ यात्रा के दौरान सांसद सुरेश कश्यप की पत्नी समेत महिलाओं के लाखों के आभूषण चोरी

--Advertisement--

सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि चेन स्नेचिंग की शिकायत पुलिस को दी गई है। भाजपा नेता धीरज गर्ग ने बताया कि उनकी माता के हाथ से शातिरों ने दो कड़े उड़ाए हैं।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

नाहन शहर में भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा के दौरान जेबकतरों का गिरोह काफी सक्रिय रहा। इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप की पत्नी रजनी कश्यप के गले से शातिर सोने की चेन ले उड़े।

वहीं, भाजपा नेता धीरज गर्ग की माता सरोज गर्ग के हाथों से भी बदमाशों ने सोने के कड़ों पर हाथ साफ कर दिया। स्नेचिंग की वारदात यही नहीं थमी।

यात्रा के दौरान गुन्नूघाट में मिठाई की दुकान चलाने वाले मोनू सैनी की माता देवेंद्र कौर सैनी की करीब दो तोले की सोने की चेन पर भी शातिरों ने सेंध लगाई। फिलहाल, इन तीन मामलों की शिकायत पुलिस को भी मिली है। इन मामलों में लाखों के गहने चोरी हुए हैं।

सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि चेन स्नेचिंग की शिकायत पुलिस को दी गई है। भाजपा नेता धीरज गर्ग ने बताया कि उनकी माता के हाथ से शातिरों ने दो कड़े उड़ाए हैं। बताया जा रहा है कि रथयात्रा के दौरान चोर गिरोह ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के गहनों पर सेंध लगाई है।

डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि तीन मामलों की शिकायत मिली है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अगले 4 घंटों में झमाझम बारिश से भीग उठेंगे हिमाचल के यह 8 जिले, अलर्ट जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल में अगले 4 घंटे बारिश के लिहाज...

नाकाबंदी देख संदिग्ध ने निगला चिट्टा, इलाज के दौरान मौत; तीन साथी गिरफ्तार

जांच में 9.02 ग्राम हेरोइन, डैगर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित...

HPPSC पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: EWS पात्रता नियमों में बड़ा बदलाव, ट्रेनी को नहीं मिलेगा आरक्षण

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती...