दो कारों की आमने-सामने टक्कर, 8 को मामूली चोटें

--Advertisement--

सुंदरनगर, 24 अक्तूबर – अजय सूर्या

किरतपुर-नागचला फोरलेन पर नौलखा में मंगलवार को दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों को मामूली चोटें आई है। वहीँ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नौलखा में सुंदरनगर बाईपास का निर्माण कार्य जारी होने की वजह से यातायात को फोरलेन की एक लेन में शिफ्ट किया गया है। इसको लेकर कोई भी सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया, जिस वजह से वाहन तेज गति में होते है।

एकाएक एक ही लेन पर सामने से दूसरा वाहन आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते है। जिसकी वजह से वाहनों में टक्कर होना आम बात हो गई है। मंगलवार को भी एक लेन पर आमने-सामने से आई दो कारों में टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कारों को तो क्षति हुई है, लेकिन सवार बाल-बाल बच गए। जिन्हें मामूली चोटें आई है।

डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। फ़िलहाल हादसे को लेकर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...