जिम में कसरत करते समय हृदय गति रुकने से युवक की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंगलवार को ठाकुरद्वारा के एक जिम में कसरत करते समय हृदय गति रुकने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रिशु चौधरी (31) पत्र स्वर्गीय रवि कुमार निवासी अरला के रूप में की गई है।

उक्त युवक रोज की तरह ठाकुरद्वारा के जिम में कसरत कर रहा था कि एकाएक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह वहीं गिर पड़ा।  जिम संचालक के अनुसार युवक को उठाकर तुरंत अरला में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन युवक को बचाया न जा सका।

वहीं डॉक्टर के अनुसार युवक की मौत साइलैंट हार्ट अटैक से हुई है। मृतक रिशु पेशे से एक टैक्सी ऑप्रेटर था। मृतक अपने पीछे एक बेटी व पत्नी छोड़ गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...