दोस्त के पिता के रिटायरमेंट कार्यक्रम में आए चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

दोस्त के पिता के रिटायरमेंट कार्यक्रम में शामिल होने आए दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के एक सप्ताह बाद दोनों के शव पुलिस को राजधानी से सटे मशोबरा क्षेत्र में मिले हैं।

मृतकों की पहचान रजनीश (26) पुत्र राम जी वर्मा और देवी चंद (27) पुत्र धनीराम गांव चलामा, पोस्ट ऑफिस मटेरनी, तहसील अर्की के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि 30 अक्तूबर को दोस्त के पिता के रिटायरमेंट कार्यक्रम के लिए दोनों दाड़लाघाट से गाड़ी में मशोबरा क्षेत्र के देवला गांव आए थे। छह दिन बीतने के बाद भी दिवाली पर जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

इसके बाद से ढली थाना पुलिस की टीमें युवकों की तलाश में जुटी थीं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मृतक रजनीश पेशे से ट्रांसपोर्टर था जबकि देवी चंद भी वाहनों के व्यवसाय से जुड़ा था।

पुलिस के मुताबिक रविवार को भी युवकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया था। दोपहर 2:00 बजे के करीब बलदेयां-घराटनाला सड़क पर ठेला मोड पर वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा पड़ा मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...