केवल सिंह पठानियां बोले, सत्ता में आते ही पूर्ण होगी सेवानिवृत्त संघ की मांगें

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

आज दिनांक 7-11-2021 को डडम्ब पंचायत में ब्लॉक् कांग्रेस सेवानिवृत्त संघ की आयोजित बैठक प्रदीप बलोरिया सेवानिवृत्त ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर के अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई । जिसमें स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की । मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया के बेठक में पहुँचने सभी सेवानिवृत्त संघ के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।

स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया सहित सेवानिवृत्त शाहपुर कांग्रेस संघ ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय जी०एस०बाली ओर बिधायक पवन काजल की माता के निधन पर दो मिंट का मौन रख कर शोक रख कर श्रधांजलि दी।

शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस सेवानिवृत्त संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया के समक्ष मांगे रखी ।

जिसमे पुरानी पैंशन बहाली, कैशलेस मेडिकल बिल होने की मांग, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को हर सुबिधा मिलनी चाहिए, हर पांच बर्ष के बाद पैंशन की 5%की बढ़ोतरी होनी चाहिए,आउटसोर्स कर्मचारियों की स्थाई नीति बनाई जाए,जिन कर्मचारियों की सेवाएं 10 बर्ष से कम है उनकी सेवाए 60 बर्ष तक ली जाए थी।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने सेवानिवृत्त ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर की बैठक में अपने संबोधन में कहा कि आज सभी विभागों के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपनी अपनी सेवाएं ईमानदारी से दी है और जनता की सेवाएं की है।

पठानिया ने कहा कि विकास को आगे ले जाने का काम इन सेवानिवृत्त अधिकारियों का सबसे अहम रोल रहा है।पठानिया ने कहा कि सेवानिवृत्त संघ ने इस बैठक में जो भी मांगे रखी है इनको प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। प्रदेश में आने बाले 2022 के विधानसभा चुनावों के घोषणा पत्र में शामिल करके इनको कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद जरूर पूरा करेगी।

पठानिया ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास के साथ जोड़ने का प्रयास किया था।ओर शाहपुर की जनता के लिए हर सुबिधा देने का प्रयास किया था। 2022 में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद शाहपुर विधानसभा क्षेत्र को माडल बिधानसभा बनाने का धेय है।

इस बैठक में ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलोरिया सेवानिवृत्त ब्लॉक् कांग्रेस शाहपुर अध्यक्ष,कर्ण सिंह रिटायर प्रिंसिपल ,अनिल कुमार रिटायर bsnl,दलीप धीमान रिटायर फारेस्ट बिभाग,विजय ठाकुर रिटायर बीपीओ,देश राज रिटायर कानूनगो,पवन पठानिया रिटायर एग्रीकल्चर बिभाग,सकिन्द्र सिंह,रजनीश शर्मा समाजसेवी, अनूप सिंह बलोरिया,राम सिंह,सुरजन सिंह ,ठाकुर दास, रविन्द्र शर्मा,टेक चन्द,रंजीत पठानिया,जोगिंदर सिंह,सुभाष चंद,बादल सिंह,देवी सिंह राणा,परस राम,नरेश कुमार,सुशील कुमार,हेम राज,काजो राम एस०सी०प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष,अमर सिंह, रजिंदर राणा,अनुराधा पठानिया, सुनीता कटोच,सुरेष्ठा देवी,सुरिन्दर कुमार,विजय मेहता आदि गणमान्य सेवानिवृत्त मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...