देहरा: देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवम स्वर्ण मोर्चा ने भरी हुंकार

--Advertisement--

Image

देहरा- शीतल शर्मा

देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवम स्वर्ण मोर्चा की एक बैठक प्रदेश मुख्यसलाहकार रविन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में देहरा स्थित रहन बसेरा में सम्पन्न हुई।

बैठक में रूमित ठाकुर प्रदेशाध्यक्ष देवभूमि क्षत्रिय संगठन, मदन ठाकुर प्रदेशाध्यक्ष देवभूमि सवर्ण मोर्चा, दीपक चौहान, रविंद्र सिंह नेगी, उमेश ठाकुर, सुनील ठाकुर, सतीश कमल, रिपुल परमार, अंकुर पठानिया, राजीव ठाकुर, राहुल राणा उपस्थित रहे।बैठक में रूमित ठाकुर ने कहा कि सरकार और जनता की ओर से चुने गए नुमाइंदे सवर्ण समाज विरोधी नीतियों को बनाने में सरकार का सहयोग कर रहे हैं।

ऐसे नेताओं का आने वाले समय में हमारा समाज अपने गांवों में आना निषेध कर देगा। हर गांव में ऐसे बोर्ड टंगे मिलेंगे, यहां नेताओं का आना वर्जित होगा। कहा कि सरकार सवर्ण आयोग बनाने के लिए तारीख पर तारीख दे रही है, लेकिन इस पर कार्य नहीं कर रही।

अगर ऐसा ही रहा तो 2022 के चुनाव में सवर्ण समाज ऐसे नेताओं का खुल कर विरोध करेगा। साथ ही कहा कि यह नेता स्वर्ण समाज का आर्थिक व सामाजिक उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

साथ ही कार्यक्रम के उपरांत देहरा विधानसभा क्षेत्र से यश पठानिया,करतार सिंह पठानिया,राजेन्द्र सिंह,कश्मीर सिंह गुलेरिया को प्रदेश कार्यकारिणी में सलाहकार के ओहदे से नवाजा गया वहीं ज्वालामुखी कार्यकारिणी की घोषणा भी गयी जिसमें सुमित ठाकुर को ज्वालामुखी विधानसभा अध्यक्ष, मुकुल शर्मा संगठन मंत्री,वीरेंद्र ठाकुर को सचिव नियुक्त किया गया।

इस मौके पर अंकुश राजपूत,रमन शर्मा,सतविंदर गुलेरिया,सुमित ठाकुर,राजन शर्मा,यश पठानिया,पुष्पिंदर चौहान,विनोद राणा,जगरूप सिंह गुलेरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति पहुँचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...