
रेहन- गैरी राजपूत
आज डीएवी पब्लिक स्कूल रेहन में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस पावन बेला पर स्कूल की प्रधानाचार्य डा. रश्मि जमवाल ने मेजर ध्यानचंद के बारे में बताते हुए खेलों का महत्व तथा खेलों से होने वाले फायदों के बारे में बताया साथ ही प्रधानाचार्य जी ने खेल मशाल को जलाकर खेल के प्रति सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया ।
इस खेल दिवस के उपलक्ष में डीएवी पब्लिक स्कूल रेहन में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के शारीरिक शिक्षक मनमोहन कनवर के साथ स्कूल के अध्यापकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
