देवरानी का कहर, कुत्ते को घर के बाहर शौच कराने से रोका तो तोड़ डाली जेठानी की अंगुलियां

--Advertisement--

देवरानी ने जेठानी को कुत्ते के शौच पर पीटा, जेठानी की अंगुलियां टूटीं, मामला दर्ज

ऊना – अमित शर्मा

जिला के बंगाणा पुलिस थाना के तहत पडते बौल गांव मे घर के बाहर कुत्ते को शौच कराने से रोकने पर गुस्साई देवरानी ने अपनी जेठानी व जेठ की जमकर पिटाई की। इस घटना में जेठानी के हाथ की अंगुलियां टूट गई हैं।

घायल महिला शंकुतला देवी पत्नी तिलक राज निवासी बौल ने बंगाणा पुलिस के पास अपनी देवरानी निक्की देवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपित देवरानी के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बंगाणा पुलिस को दी शिकायत में शकुंतला देवी ने बताया कि उसकी देवरानी निक्की देवी मंगलवार प्रात अपना कुत्ता घुमा रही थी और इसके घर के पास पशुशाला के आगे कुुत्ते को शौच करवाने लगी। जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो देवरानी निक्की देवी तैश में आ गई और डंड़े से पिटाई करनी शुरू कर दी।

जब उसके पति बीच बचाव करने आए तो देवरानी ने उसके पति पर भी डंड़े से वार कर दिया। इस घटना में उसे व उसके पति को चोटे आई हैं। वहीं बंगाणा पुलिस ने दोनो घायलों को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां पर मेडीकल रिपोर्ट में शंकुतला देवी के हाथ की ऊंगलियां टूटी हुई पाई गई हैं। बंगाणा पुलिस ने आरोपित निक्की देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिला के एएसपी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...