कांगड़ा मिनी सचिवालय की चौथी मंजिल से गिरकर सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष की मौत, हादसा या साजिश पुलिस कर रही जांच

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

मिनी सचिवालय कांगड़ा की चौथी मंजिल से एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। वीरवार सुबह सीनियर सिटीजन फोरम कांगड़ा के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी डीएस ठाकुर मिनी सचिवालय में गए थे, इस दौरान वह संदिग्ध हालात में चौथी मंजिल से नीचे गिर गए।

यह हादसा है या कोई साजिश यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायल अवस्था में उन्हें टांडा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, लेकिन टांडा में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डीएस ठाकुर बैंक से सेवानिवृत्त हुए थे और कांगड़ा तहसील चौक से कुछ ही आगे अपने निवास स्थान पर रहते थे। डीएस ठाकुर के दो बेटे व एक बेटी है। दोनों बेटे अमेरिका में सेटल हैं, जबकि बेटी की शादी कांगड़ा के बीरता में हुई है, उनके दामाद जलशक्ति विभाग में अधिशाषी अभियंता के तौर पर तैनात हैं।

एक संपन्न परिवार से संबंधित डीएस ठाकुर का मिनी सचिवालय की चौथी मंजिल से गिरना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ और उसके बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू होगी।

बरहाल वरिष्ठ नागरिक डीएस ठाकुर की बेटी व दामाद टांडा पहुंच गए। बताया जा रहा है कि डीएस ठाकुर जब गिरे तो घटनास्थल पर ही अचेत हो गए थे, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह खुद गिरे है या गिराये गए हैं, इसकी जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...