दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7547 पदों पर भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी 30 तक करें अप्लाई

--Advertisement--

इच्छुक अभ्यर्थी 30 तक करें अप्लाई, एग्जाम 14 नवंबर से पांच दिसंबर तक

हिमखबर – डेस्क

दिल्ली पुलिस की तरफ से कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। भर्ती के जरिए 7547 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 5056 पद रखे गए हैं, जबकि महिला कांस्टेबल के 2491 पद रखे गए हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन पहली सितंबर, 2023 से शुरू हो गए हैं। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक रखी गई है। शेड्यूल के मुताबिक, एग्जाम का आयोजन 14 नवंबर से पांच दिसंबर, 2023 तक किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि 30 सितंबर के बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है।

जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन, सभी महिलाओं और डिपार्टमेंटल अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक रखी गई है। अभ्यर्थी का जन्म दो जुलाई, 1998 से पहले और पहली जुलाई, 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।

इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस सहित सभी आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थी के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...