दिल्ली के रोहित ने जीती बड़ी माली तो मरयोग के बीर सिंह का छोटी माली पर कब्जा

--Advertisement--

दिल्ली के रोहित ने जीती बड़ी माली तो मरयोग के बीर सिंह का छोटी माली पर कब्जा

राजगढ, 16 अप्रैल – नरेश कुमार राधे

अध्यक्ष मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने बताया कि जिला स्तरीय तीन दिवसीय बैसाखी मेले के अन्तिम दिन सोमवार को राजगढ़ के नेहरू मैदान में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता एसडीएम राजगढ़ व उप पुलिस अधीक्षक वीसी नेगी राजगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

एसडीएम ने बताया कि पुरूषों का दंगल मेले में आए लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा, जिसमें दिल्ली के रोहित पहलवान को प्रथम पुरस्कार के रूप में 27 हज़ार रूपए की नगद राशि मेला कमेटी की ओर से दी गई, जबकि उपविजेता रहे हरियाणा के राकेश पहलवान को 24 हज़ार रूपये पुरस्कार के रूप में दिया गया।

सिरमौर जिला के मरयोग के बीर सिंह पहलवान छोटी माली के विजेता को 12 हज़ार रूपये तथा मरयोग के ही उपविजेता रहे मनू को 9 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया।

उन्होंने बताया कि 24 वर्ष के कम आयु वर्ग के दंगल प्रतियोगिता में सिरमौर जिले के राजगढ़ के रजनीश को विजेता घोषित किया गया और उन्हें 6 हज़ार रूपये की नगद राशि व उपविजेता रहे राजगढ़ के शुभम को पांच हजार रूपये की नगद राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने भूतपूर्व पहलवानों और दंगल कमेटी के सदस्यों को शॉल, टोपी, मफलर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर तहसीलदार उमेश शर्मा, कुश्ती कमेटी राजगढ़ के अनिल पुंडिर, राजेन्द्र ठाकुर, सुरेश प्रधान, कुशल प्रधान, सोहन सिंह ठाकुर, इन्द्रजीत, रणवीर ठाकुर, नरेन्द्र शर्मा, रामानंद ठाकुर व आदि सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...